फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत्त युवकों का स्टेशन रोड पर हंगामा

Sat, 10 Jan 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सफारी सवार नशे में धुत्त युवकों ने लग्जरी कार को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। अराजकतत्वों ने स्टेशन रोड पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कारों को कब्जे में लेकर सभी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


शनिवार रात स्टेशन रोड पर सफारी सवार युवकों ने सड़क किनारे खड़ी लग्जरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त होने पर एक पक्ष के विरोध जताने पर सफारी सवार युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। हंगामा देखकर पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मी आ गए। सफारी सवार एक युवक ने खुद को पुलिस अधिकारी का बेटा होने का रौब गांठा।

इस बीच हंगामे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी समेत अलीगंज, सिविल लाइन और बलखंडी नाका चौकी इंचार्ज घटनास्थल आ गए। कार समेत युवकों को पुलिस पकड़ कर कोतवाली ले आई।  रविवार को पुलिस ने यहां जिला अस्पताल में सभी का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह ने बताया कि हंगामा मचाने वाले सभी युवक शराब के नशे में धुत थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध दफा 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें