फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी युवती ने दम तोड़ा

Sun, 24 Jan 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आग से झुलसी युवती की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर शराब के नशे में जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। एक अन्य घटना में युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव निवासी पुनिया (32) पत्नी फूलचंद्र मंगलवार की रात आग से गंभीर रूप से झुलस गई थी। भाइयों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

घटना के बाद से पति फरार है। सास सदुलिया का कहना था कि घटना के पूर्व फूलचंद्र घर में शराब पी रहा था। पत्नी ने मना किया तो दोनों में विवाद हो गया। इस पर पुनिया ने मिट्टी का तेल उड़ेल लिया।
विज्ञापन


माचिस पुनिया और फूलचंद्र दोनों के पास थी। पता नहीं आग किसने लगाई? उधर, मृतका के भाई रामखिलावन व बच्चन (कायल, बिसंडा) ने आरोप लगाया कि पति ने शराब पीने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के कछारपुर (बांसी) निवासी गोरी (30) पत्नी राम प्रताप ने शनिवार की रात ससुराल में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें