फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फार्मेसिस्ट के घर विजिलेंस का छापा

Sat, 30 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आय से अधिक संपत्ति के मामले में शनिवार को विजिलेंस की टीम ने रिटायर्ड चीफ फार्मेसिस्ट के आवास पर छापा मारा। बंगलानुमा लंबे चौड़े आवास को चारों तरफ से घेराबंदी कर सतर्कता टीम ने पूरे घर को खंगाला।
विज्ञापन


तमाम दस्तावेेज इत्यादि कब्जे में ले लिए। बताया गया कि आय से अधिक संपत्ति संबंधी केस लखनऊ में दर्ज है। अदालत के आदेश पर विजिलेंस ने यह छापेमारी की है।

सर्वोदय नगर (चिल्ला रोड) में स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड चीफ फार्मेसिस्ट रामगोपाल सिंह का आलीशान मकान है। वे परिवार के साथ इसी मकान में रहते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह करीब 9:30 बजे अचानक कई वाहनों से आई विजिलेंस झांसी की टीम ने यहां छापा मारा। टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस भी थी। पुलिस कर्मियों ने पूरे घर की घेराबंदी कर ली। लोगों के अंदर जाने और बाहर आने पर भी रोक लगा दी।

पांच सदस्यीय टीम ने लगभग दो घंटे तक पूरे मकान की गहन छानबीन की। बताया जाता है कि टीम के हाथ कई दस्तावेज लगे हैं। चर्चा के मुताबिक कब्जे में लिए गए अभिलेख संपत्ति से संबंधित हैं।

टीम की अगुवाई विजिलेंस इंस्पेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल और आरएन सिंह कर रहे थे। इंस्पेक्टर अनिल अग्रवाल ने बताया कि यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर हुई है।

इस बारे में लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामला आय से अधिक संपत्ति का है। अभी और ब्योरा जुटाया जा रहा है। उधर, आरोपी राम गोपाल सिंह से मिलने और उनका पक्ष जानने की काफी कोशिश की, लेकिन वे मीडिया के सामने नहीं आए।

रिटायर्ड चीफ फार्मेसिस्ट पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने की किसी व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत पर ही विजिलेंस हरकत में आई है। विजिलेंस अधिकारी शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रख रहे हैं।

शिकायत के बाद विजिलेंस की झांसी यूनिट के इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने नवंबर 2015 में लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि वह अपनी रिपोर्ट शासन को देंगे। शासन से अनुमति मिलने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें