फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात कोतवाली पुलिस को डीआईजी ने डांटा

Sat, 04 Apr 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्टर में समस्याओं का समाधान कर दिए जाने की फर्जी इंट्री कर दिए जाने पर पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी ने देहात कोतवाली पुलिस को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा कुछ मिला तो बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


डीआईजी श्री तिवारी शनिवार को समाधान दिवस पर देहात कोतवाली (जमालपुर) पहुंच गए। यहां फरियादियों की संख्या बहुत कम थी। डीआईजी ने समाधान दिवस का रजिस्टर उठाकर देखा और फरियादियों से उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करके जानना चाहा कि उनकी समस्या का समाधान हुआ या नहीं।

कुछ फरियादियों ने साफ तौर पर कहा कि उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। जबकि थाने के रजिस्टर में दर्ज था कि समाधान कर दिया गया है। डीआईजी ने इस गलत इंट्री पर नाराजगी जताई। थानाध्यक्ष संजय यादव मुआयने में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें