फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से संपर्क रखने वाले रडार पर

Sun, 17 Dec 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
mumbai airport
विज्ञापन
असलहे लूटने वाले खूंखार अपराधियों को महाराष्ट्र लेने गई यहां की पुलिस खाली हाथ लौट आई। फिलहाल लुटेरों की रिमांड से पहले प्रदेश की एसटीएफ और स्थानीय पुलिस मुंबई और बांदा कनेक्शन के सूत्रधारों की तलाश रही है। इसी सिलसिले में जेल से छूटे बंदियों की भी जानकारी जुटाई गई है। मुंबई से संपर्क या संबंध रखने वाले भी पुलिस की रडार पर हैं।
विज्ञापन


स्टेशन रोड जैसे व्यस्त इलाके में स्थित पंजाब आर्मरी से युवा उम्र खूंखार अपराधी बोलेरो में आधा सैकड़ा असलहे और हजारों कारतूसों की खेप भरकर महाराष्ट्र भाग गए थे। हैरत की बात यह है कि यूपी-एमपी की सीमाओं से गुजरने के बाद भी पुलिस उन्हें नहीं पकड़ सकी। लेकिन नासिक पुलिस को बदमाश चकमा दे पाने में नाकाम रहे और गिरफ्तार हो गए। असलहा लूट की बड़ी घटना से नींद उड़ चुकी पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तब राहत की सांस मिली। बदमाशों और असलहों के खेप यहां लाने के लिए पुलिस टीम यहां से रवाना हो गई, लेकिन 28 दिसंबर तक नासिक पुलिस की रिमांड के चलते उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। हालांकि पुलिस अब जिले के बड़े अपराधियों पर नजरें गड़ाए है।

पुलिस तीन माह के अंतराल में जेल से छूटे अपराधियों की जानकारी जुटा रही है। खूंखार अपराधियों को बांदा का रास्ता दिखाने वाले सूत्रधारों की खोजबीन की जा रही है। खासतौर पर ऐसे बंदी व शातिर अपराधी रडार में हैं जिनके संबंध या संपर्क मुंबई से हैं। रेलवे आरक्षण से भी मुंबई अथवा नासिक आने-जाने वालों की डिटेल जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि नासिक पुलिस 28 दिसंबर तक असलहा लुटेरों को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया कि अपराधियों को रिमांड में लेने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द पुलिस को सफलता मिलेगी। उत्तर प्रदेश एसटीएफ भी असलहा लूट के अपराधियों की डिटेल जुटाने में जुटी है। बांदा में इन अपराधियों के मददगार की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।

नासिक या महाराष्ट्र पुलिस चूक जाती तो बांदा के आधा सैकड़ा असलहे और चार हजार से ज्यादा कारतूस कोई बड़ी बात नहीं कि आतंकवादियों के हाथ पहुंच जाते। फौरी तौर पर मुंबई पुलिस की जांच में सामने आ रहा कि पकड़े गए बदमाशों के तार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम से जुड़े बताए जा रहे हैं। महाराष्ट्र पुलिस खुद आशंका जता रही है कि ये असलहे पकड़े नहीं जाते तो पाकिस्तान पहुंच जाते। यह भी बताया जा रहा है कि असलहा लूट में पकड़ा गया बदरुजमां उर्फ सुक्खा खूंखार अपराधी है और पाकिस्तान को असलहा तस्करी करता था। इस पर महाराष्ट्र में 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। दाउद का शार्प शूटर भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें