फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजड़ी फसल देख किसान ने तोड़ा दम

Wed, 30 Mar 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
क‌िसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग स्थानों पर दो किसानोें की और मौत हो गई। एक ने फसल के सदमे में दिल का दौरा पड़ने से जान गंवाई तो दूसरा बीमारी के चलते चल बसा। फिलहाल राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी दोनों किसानों के घर नहीं पहुंचा। हालांकि परिजनों ने सूचना दी है।
विज्ञापन


किसान की मौत का पहला मामला सदर तहसील के गुरेह गांव का है। यहां भउवा (60) पुत्र चेला बुधवार को दोपहर खेत गया था। वहां पूरी फसल अन्ना मवेशियों ने उजाड़ दी थी। यह सदमा उसे बर्दाश्त नहीं हुआ।

दिल का दौरा पड़ने से वहीं गिरकर उसकी मौत हो गई। मृतक खुद की एक बीघा और बटाई की 6 बीघा जमीन पर खेती करता था। उसके तीन पुत्रों में रामबरन व हुस्सू दिल्ली में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


पुत्र कामता ने बताया कि पिता के नाम किसान क्रेडिट कार्ड का 50 हजार रुपए कर्ज है। लगभग 50 हजार रुपए गांव वालों से कर्ज ले रखा था। उधर, उप जिलाधिकारी सदर अनुज सिंह ने कहा कि वह राजस्व कर्मियों को गुरेह गांव भेजकर जांच करवाएंगे।

उधर, सदर तहसील के कनवारा गांव के मजरा ब्रह्माडेरा निवासी चुन्नू (55) पुत्र जगन्नाथ की बुधवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। वह काफी दिनों से बीमार था। पुत्र जनार्दन ने बताया कि 8 बीघा जमीन है। तीन साल से दैवी आपदा के चलते खेती में कुछ पैदा नहीं हुआ। इलाज के लिए पैसा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें