फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल दुकान का ताला तोड़ चोरी

Mon, 20 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
दुकान में चोरी की जानकारी देता पीड़ित - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
बैंक के सामने मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और मोबाइल आदि चुरा ले गए। बगल में रखी दो अन्य दुकानों में भी चोरी की कोशिश की। लेकिन ताले न टूटने की वजह चोरों को भागना पड़ा।
विज्ञापन


बैंक एरिया को अति संवेदनशील माना जाता है। ऐसे स्थानों पर पुलिस की गश्त ज्यादा रहती है। फिर भी चोरों के बुलंद हौसले घटनाओं को अंजाम देकर भाग निकले। राजीव नगर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, पड़मई शाखा के सामने अखिलेश तिवारी की मोबाइल की दुकान है।

शनिवार की रात चोरों ने ताले तोड़कर 18 हजार रुपये नकद, मोबाइल सेट व हजारों रुपये कीमत के रीचार्ज कूपन चुरा लिए। यहां के बाद चोरों ने बगल में स्थित जावेद की इलेक्ट्रानिक्स और मुल्ला जी की दुकान के भी ताले तोड़ने की कोशिश की। लेकिन नाकाम रहे और भाग गए।
विज्ञापन


रविवार को सुबह दुकान खोलने आए अखिलेश को चोरी की जानकारी हुई। उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। बताया कि चोर लगभग एक लाख रुपये तक सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। हैरत की बात है कि बैंक में तैनात गार्ड भी चोरों की करतूत की आहट नहीं पा सका।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें