फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट के विरोध पर युवक को गोली मारी

Tue, 24 Jan 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल बुद्धविलास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)।  घर में घुसे सशस्त्र बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर रिटायर्ड दरोगा के बेटे को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान घर वालों ने एक बदमाश को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो भाग निकले। कोतवाली क्षेत्र के कायल गांव में रिटायर्ड दरोगा शिवसागर गर्ग का परिवार अपने खेत पर ट्यूबवेल में बने मकान में रहता है। सोमवार की रात लगभग नौ बजे शिवसागर का पुत्र बुद्धविलास (30) अपनी पत्नी अनीता व भाभी नीतू के साथ अलाव ताप रहा था। तभी तीन सशस्त्र बदमाश लूटपाट के इरादे से घर में घुस आए।
विज्ञापन


आहट मिलने पर बुद्धविलास ने ललकारा तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। एक बदमाश ने उसे 315 बोर तमंचे से गोली मार दी। गोली दाएं कंधे में लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुन शिवसागर व अन्य लोग दौड़ पड़े। लाठी से वार करने की वजह से एक बदमाश गिर पड़ा, जिसे पकड़ लिया गया। अन्य दोनों बदमाश भाग निकले। पकड़े गए बदमाश ने अपना परिचय चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के गड़ौली निवासी उमाशंकर तिवारी बताया। गृहस्वामी शिव सागर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उदर, बुद्धविसाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें