फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड्डू खाकर परिवार के छह सदस्य बेहोश

Wed, 13 Feb 2019 11:24 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुआ परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंदिर के बाहर बिक रहे लड्डू का प्रसाद खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोग अचेत हो गए। पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने घर में कोई विषाक्त भोजन खाने से फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है।  

विज्ञापन


शहर के जरैली कोठी मोहल्ला निवासी मिठाईलाल मंगलवार को शाम अपनी पत्नी, तीन पुत्रियों तथा बहन को लेकर संकट मोचन दर्शन करने आए थे। मंदिर में चल रहे भंडारे में भोजन करने के बाद बाहर बिक रहे लड्डू खरीद कर चढ़ाए। भांजी कोमल ने प्रसाद के रूप में एक-एक लड्डू सभी को खिला दिया। लड्डू खाने के कुछ ही देर बाद सभी छह लोगों की हालत बिगड़ गई और बेहोश हो गए। बुधवार की सुबह देर तक इन सभी के न उठने पर भांजी कोमल ने पड़ोसियों को खबर दी।

पड़ोसियों की मदद से मिठाईलाल (50) और उनकी पत्नी संतोषी (45) व पुत्रियां संध्या (18), नेहा (12), सविता (7) और बहन सुनीता (40) पत्नी मातादीन निवासी सिमौनी (बबेरू) को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार हो रहा है। मिठाईलाल मुताबिक भांजी ने प्रसाद वाले लड्डू भी संकट मोचन के बाहर लगी दुकान से खरीदे थे। उधर, जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि घर की या बाहर से खरीदी कोई चीज खाने से फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। उन्होंने कहा कि भंडारे में अन्य लोगों ने भी भोजन किया है, लेकिन किसी कोई शिकायत नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें