फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली से जाम लगा, डाक्टर से भिड़े सिपाही

Sat, 29 Oct 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
जाम - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
थानों और पुलिस चौकियों की छाती रौंदकर रोजाना निकल रहे बालू भरे ओवरलोड ट्रकों से पुलिस की वसूली थम नहीं रही। रात गहराते ही शहर में इन ट्रकों की धमाचौकड़ी से यातायात ठप हो जाता है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात अवैध वसूली के चलते ट्रकों से लगे जाम में फंसे मेडिकल कालेज के डाक्टर से पुलिस कर्मी भिड़ गए। उनके और मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी की। पुलिस वालों के साथ उनके गुर्गे भी थे।
रात कीब साढ़े नौ बजे कालूकुआं पुलिस चौकी के नजदीक बालू के ट्रकों की लाइन लगी थी। जाम से यातायात ठप था।

इसी बीच वहां से गुजरे मेडिकल कालेज प्रवक्ता डॉ. करन राजपूत जाम में फंसे तो उन्होंने पुलिस कर्मियों को टोक दिया। इस पर पुलिस कर्मी उनसे भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी झड़प हुई। यह तमाशा देख रहे कुछ लोगों द्वारा मोबाइल पर वीडियो बनाया जाने लगा, तो पुलिस कर्मी ने उनके मोबाइल छीनने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों से भी अभद्रता की।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों की पैरवी में उनके गुर्गे भागीदार बने। लगभग आधा घंटे तक हंगामा होता रहा। बाद में शांत हुआ। उधर, डॉ. करन राजपूत ने बताया कि वह फिलहाल बाहर हैं। लौटकर आने पर डीआईजी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत करेंगे। उधर, इस बारे में नगर क्षेत्राधिकारी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि उन्हें जाम लगने की खबर तो थी लेकिन किसी विवाद या वसूली की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें