फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंगहाली से परेशान युवक ने लगाई फांसी

Tue, 05 Jul 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
बांदा/बदौसा। युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि आर्थिक तंगी और मानसिक रूप से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। बदौसा थाना क्षेत्र के भुसासी गांव निवासी गोरेलाल (28) पुत्र मलखान पाल ने सोमवार की रात घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। दूसरे कमरे में सो रही पत्नी राजकुमारी की नींद खुली तो उसे फांसी पर टंगा देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। यहां पिता मलखान ने बताया कि गोरेलाल मानसिक रूप से कमजोर था। मेरे नाम चार बीघा जमीन है। इसमें परिवार का गुजारा मुश्किल हो रहा था।

उधर, पड़ोसियों के मुताबिक आर्थिक तंगी से पति-पत्नी के बीच कलह रहती थी। तीन दिन पहले पत्नी मायके से आई थी। सोमवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद रात को फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता के ओर से पुत्र के आत्महत्या की सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें