फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के एक माह बाद अहमदाबाद में लगाई फांसी

Fri, 25 May 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
Syrian blogger hanging - फोटो : demo pic
विज्ञापन

शादी की मेंहदी छूटी भी नहीं थी कि युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने बताया कि शादी के बाद से युवती खुश नहीं थी। मायके वाले हत्या या आत्महत्या की बात स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश छतरपुर जिले के कंदैला गांव निवासी रामशरन की पुत्री नीता (28) की शादी पिछले माह 24 अप्रैल को चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के साथ हुई थी। 17 मई को नीता पति के साथ अहमदाबाद (गुजरात) इनलेस नगर चली गई। धर्मेंद्र वहां साड़ी की कंपनी में कर्मचारी है। शादी के ठीक एक माह बाद 24 मई गुरुवार को सुबह कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली।

रात ड्यूटी कर आए देवर धीरेंद्र ने शव टंगा देखा तो भाई धर्मेंद्र को सूचना दी। गुजरात पुलिस को बिना सूचना दिए दोनों भाई शव एंबुलेंस से पैतृक गांव चिल्ला (बांदा) ले आए। यहां पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। पति धर्मेंद्र ने बताया कि नीता शादी के बाद से ही नाखुश थी। कई बार कारण पूछा, लेकिन कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


यह भी बताया कि कुछ दिन पहले उसने नीता का फोन तोड़ दिया था। इससे भी वह नाराज थी। उधर, मृतका के भाई लालाराम (कंदैला) ने बताया कि अहमदाबाद में नीता और धर्मेंद्र तथा देवर रहते थे। हत्या या आत्महत्या पर कुछ नहीं कह सकते। चिल्ला थानाध्यक्ष राकेश सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल मायके वालों ने तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें