फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 23 Apr 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
Syrian blogger hanging
विज्ञापन

युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय अन्य परिजन रात में खलिहान में मड़ाई करने गए थे। थाना क्षेत्र के ग्राम पथरा अंश ढुढ़ौहा पुरवा में रविवार की रात रामस्वरूप यादव की पत्नी गुडिय़ा ने रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

विज्ञापन


सुबह पति, ससुर-सास खलिहान से घर लौटे तो उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा। थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुड़िया की शादी चार साल पहले हुई थी। उसका मायका बड़ोखर में है। छोटी बहन गुड्डन भी देवर के साथ ब्याही है। पंचनामा के समय तहसीलदार नरैनी दिलीप कुमार भी मौजूद रहे। मायके पक्ष को जानकारी दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मायके पक्ष से कोई तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें