बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव में बीती रात सलामत उर्फ कल्लू के घर से चोर एक लाख रुपये और सवा तीन लाख रुपये कीमत के जेवर चुरा ले गए। इसी बीच गश्त पर निकली पुलिस और घर वालों व पड़ोसियों के शोर मचाने पर चोर अपनी दोनाली बंदूक, पेचकश, कैंची, प्लास आदि छोड़कर भाग गए।
थाने में दी तहरीर में सलामत ने बताया कि बंदूक अलाउद्दीन की है। घर से कुछ दूर खेत में बक्सा और जेवर के खाली डिब्बे पड़े मिले। उसके पड़ोसी अकीद के घर भी चोरी हुई है। उधर, थानाध्यक्ष उमापति मिश्र ने बताया कि बरामद दोनली बंदूक अलाउद्दीन पुत्र अजीज की है। जांच की जा रही है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।