फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे बाद उठने दिया शव

Fri, 27 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घटना के बाद कई गांवों के इकट्ठा हुई ग्रामीणों ने बवाल किया। स्पीड ब्रेकर और मुआवजे की मांग लेकर नेशनल हाइवे और बाईपास मार्ग पर धरना देकर यातायात बाधित कर दिया।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड को ट्रक की आग नहीं बुझाने दी। पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने कुछ बवाली ग्रामीणों को खदेड़ा। उधर, एडीएम डीएस पांडेय, अपर एसपी आशुतोष शुक्ला, एसडीएम विनय पाठक, सीओ प्रभात कुमार, बांदा कोतवाल एके सिंह भारी फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंचे।

हादसे की सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य में दलपत सिंह, बसपा मंडलीय कोआर्डिनेटर मोहम्मद इदरीश, भाजपा नेता बलराम सिंह कछवाहा, रमेश दीक्षित, रमेश साहू आदि भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों के ठोस आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया और बच्चों के शव पुलिस को उठाने दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें