फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच बाइक सवार घायल

Sun, 06 Dec 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सड़क हादसों में पांच बाइक सवार घायल हो गए। इनमें से कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। नतीजतन एक युवक के सिर में चोट लग गई। उसकी हालत नाजुक है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अतर्रा रोड, बबेरू निवासी संदीप सिंह (20) पुत्र दिलीप सिंह रविवार को दोपहर बाइक से बाजार से घर जा रहा था। ट्रैक्टर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में चोट लगने से उसके कानों से खून बह रहा था। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अन्य घटना में रोजगार सेवक नरेंद्र (32) पुत्र हिमांचल प्रसाद निवासी पड़री (बबेरू), सफाई कर्मी रामशरण (35) के साथ मतदान ड्यूटी के बाद शनिवार की रात बाइक पर नरैनी से वापस गांव जाते समय अछाह गांव के पास मवेशी से टकराकर दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उधर, बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी लुक्कू (55) शनिवार को शाम अपने पुत्र रोहित के साथ बाजार से घर जाते समय पहिये में पैर फंस जाने से घायल हो गया।

एक अन्य घटना में कालिंजर थाना क्षेत्र के छितैनी गांव राजू सविता (24) रविवार को सुबह बाइक पर बांदा आते समय राजादेवी डिग्री कालेज के सामने एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें