फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने लगाई फांसी

Fri, 15 Jul 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
बांदा। आर्थिक तंगी से परेशान एक और किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस पर साहूकारों का एक लाख रुपया कर्ज था। मामला अतर्रा तहसील और बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव का है। पिछले कई वर्षों से किसान मोतीलाल (42) फसल न होने से काफी परेशान था। भाई कल्लू ने बताया कि घर के सभी लोग रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे।
विज्ञापन


मोतीलाल घर पर अकेला था। मौका पाकर उसने खपरैल में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। घर के लोग वापस लौटे तो शव फांसी पर लटका मिला। घटना की सूचना बिसंडा थाना पुलिस को दी गई। कल्लू के मुताबिक मृतक के हिस्से में मात्र 10 बिस्वा जमीन है। वह दूसरे किसानों की जमीन बटाई में लेकर खेती करता था। गांव के लेखपाल ने मृतक किसान के घर आकर जांच पड़ताल की। लेखपाल अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें