फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने वृद्धा को पीट सामान लूटा

Fri, 15 Jul 2016 11:31 PM IST
रायबरेली
विज्ञापन
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के चिरइया का पुरवा मजरे सैंबसी गांव में एक घर पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर में लेटी वृद्घा की जमकर पिटाई कर दी और घर में रखा सामान लूट ले गए। शोर मचाने पर लोग आए तो उन्होंने इसकी सूचना सौ नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल वृद्घा को सीएचसी लाई। जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


चिरइया का पुरवा गांव निवासिनी सताना (60) पत्नी स्व. शीतल सिंह घर पर अकेली लेटी थी। रात दो बजे ती बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने महिला को जमकर मारा पीटा। बदमाश गाली गलौज करते हुए घर के भीतर घुस गए।

घर पर बक्से में बहू सोनी पत्नी मनोज का सामान रखा था। बदमाश एक हजार रुपये नकद के अलावा मंगल सूत्र, झुमका, नथुनी, हाफपेटी, पायल के अलावा घर का सामान उठा ले गए। बदमाशों की पिटाई से घायल हुई महिला ने जब शोर मचाया तो पड़ोस के लोग आ गए। लोगों ने वारदात की सूचना सौ नंबर पर दी। जिसके बाद पुलिस महिला को अस्पताल लाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें