बांदा। आग से घर-गृहस्थी समेत बेटी की शादी के लिए रखा दहेज का सामान जल गया। पड़ोसियों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। शुतुरखाना निवासी देव प्रताप सिंह उर्फ राजा के घर शनिवार की रात आग लग गई।
घर में मौजूद परिजनों ने बाहर निकल कर जान बचाई। घटना के वक्त किसान देव प्रताप गांव में थे। पुत्र नरेंद्र ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लगभग डेढ़ घंटे बाद आए दमकल कर्मियों ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। लगभग 20 हजार रुपये नकदी करीब 8 लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। उधर, आग से बेघर परिवार पड़ोसी व छात्र नेता सुरेंद्र मिश्रा (पप्पू) के घर में ठहरा है।