फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की जलकर मौत

Fri, 04 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। युवती की आग से जलकर मौत हो गई। एक अन्य घटना में युवती ने ससुराल में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शहर के बलखंडीनाका निवासी रीतू (18) पुत्री प्रेमचंद्र धुरिया शुक्रवार को तड़के आग से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां कुछ देर में उसकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि तड़के लाइट न होने से रीतू चिराग जला रही थी। चिराग से उसके कपड़ों में आग लग गई और वह सोफे पर गिर गई। सोफे में भी आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया जाता है कि उसने इसी वर्ष बबेरू कालेज से बीएड पास किया था। पढ़ने मेें भी होशियार थी। मौत पर पोस्टमार्टम हाउस के पास परिजन रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन


उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव की लीलावती (30) पत्नी चंद्रपाल ने गुरुवार की रात ससुराल में जहर खा लिया। हालात बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के पीछे घरेलू कलह बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें