फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल बालिका की मौत

Thu, 22 Feb 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
बाइक हादसा - फोटो : SELF
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से घायल बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। अन्य हादसों में दो बाइक सवार समेत छह राहगीर गिरकर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा निवासी शिवा राजपूत की 3 वर्षीय पुत्री चंचल बुधवार की दोपहर घर के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता का आरोप है कि चिकित्सकों ने उसका लापरवाही से इलाज करने के बाद उसे घर ले जाने को कह दिया। घर में हालत बिगडने पर देर शाम उसे दोबारा अस्पताल लेकर आए थे। दूसरी तरफ जिला अस्पताल के डॉ. विनीत सचान का कहना है कि परिजन अपनी मर्जी से ले गए थे।

अन्य हादसों में शहर कोतवाली के किलेदार पुरवा निवासी राममिलन (22) बुधवार की शाम कालूकुआं निवासी अपने दोस्त आनंद (25) व पप्पू (35) के साथ बाइक से बिसंडा जाते समय रास्ते में मवेशी को बचाने में गिरकर तीनों घायल हो गए। कलेक्टर पुरवा निवासी महेंद्र कुमार (15) बुधवार की शाम साइकिल से गिरवां जाते समय ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया। बबेरु कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी कलावती (65) बुधवार को शाम पैदल खेत जाते समय जीप की टक्कर से जख्मी हो गई। पैलानी कस्बे का विक्रम (24) बुधवार की शाम बाइक से अपने दोस्त अनुराग (22) के साथ बाइक पर बांदा आते समय निवाईच के पास ब्रेकर में गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें