फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसों की मौत पर किया हाईवे जाम

Fri, 04 Mar 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
मवई गांव में स्टेट हाईवे पर ग्रामीणों द्वारा लगाया गया जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। एचटी लाइन टूट कर गिरने से तीन भैंसों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बांदा-कानपुर स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात ठप रहा। कोतवाली प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंच गए। तार, पोल तथा ट्रांसफार्मर हटवाने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव में शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे सर्किट हाउस के सामने रहने वाले गया प्रसाद यादव की तीन दुधारू भैंसें घर के नजदीक माइनर में पानी पी रही थीं। इसी दौरान ट्रांसफार्मर से हाईटेंशन लाइन टूटकर माइनर के पानी में जा गिरी। तीनों भैंसों की करंट से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह खबर फैलते ही वहां ग्रामीणों का जमघट लग गया। कीमतीं भैंसों की मौत पर बिजली विभाग के विरुद्ध आक्रोश भड़क उठा। बांदा-कानपुर मार्ग पर पेड़ की झाड़ियां और बांस-बल्ली डालकर अवरोध खड़ा कर आवागमन ठप कर दिया।
विज्ञापन


कई रोडवेज बसों समेत ट्रक और अन्य छोटे-बड़े दर्जनों वाहन जाम में फंस गए। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन पूर्व एचटी लाइन टूटने से एक दलित बालक की मौत हो गई थी और उसकी बहन गंभीर रूप से झुलस गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद विभाग ने जर्जर खंभे और तार बदलने की सुध नहीं ली। इसी कारण यह हादसा हुआ।

उधर, कोतवाली से पहुंचे इंस्पेक्टर जनमेजय सचान ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। जर्जर तार व पोल बदलवाने तथा ट्रांसफार्मर हटवाने के साथ ही भैंसों का पोस्टमार्टम कराकर नियमानुसार मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण मान गए और डेढ़ घंटे बाद जाम खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें