फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने ससुराल में खुद को लगाई आग, मौत

Sat, 27 Aug 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
fire
विज्ञापन
बांदा। युवती ने ससुराल में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अन्य घटनाओं में चार ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अतर्रा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव में सुनीता (25) पत्नी लल्लू ने शुक्रवार को शाम अपने को आग लगा ली। परिजनों ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को सुबह उसकी मौत हो गई। जेठ सौखीलाल ने बताया कि घटना के समय घर के लोग दरवाजे पर थे। सूना मौका पाकर आग लगा ली।

घटना की वजह कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार बताया। पति लल्लू सूरत (गुजरात) में मजदूरी करता है। चार माह से वह वहीं है। उधर, मृतका की मां माया (बिसंडी) ने बताया कि एक साल पहले पुत्री की शादी की थी। ससुराल में कोई दिक्कत नहीं थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव में सुमन (23) पत्नी धर्मेंद्र ने शुक्रवार की रात ससुराल में जहर खा लिया। घटना के पीछे घरेलू कलह बताई गई। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव की विनीता (20) पत्नी विमलेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया। शहर के मर्दन नाका मोहल्ला निवासी रूबीना (22) पत्नी मोहम्मद हसीब ने शुक्रवार की रात जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें