फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी हत्याकांड में एसओ सस्पेंड

Sat, 27 Aug 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसरेहर कस्बे में व्यापारी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने और आए दिन हो रही लूट की वारदाताें पर अंकुश न लगा पाने पर एसएसपी ने एसओ बसरेहर रामचंद्र दीक्षित को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन


बसरेहर में किराना व्यापारी बृजेश पोरवाल से लूटपाट के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद लोगाें ने एक आरोपी को पकड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया था जबकि दो लुटेरे फरार हो गए थे। कस्बे के आक्रोशित व्यापारियों ने जाम लगाकर सुरक्षा देने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। लेकिन एक सप्ताह से अधिक बीतने के बाद भी पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। वहीं इसके बाद क्षेत्र में एक के बाद एक लूट की वारदाताें से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

इन घटनाओं को एसएसपी एन कोलांचि ने काफी गंभीरता से लिया और एसओ रामचंद्र दीक्षित को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा उन्होंने थाने में तैनात दरोगा भाऊराम को बसरेहर से हटाकर बलरई की कचौरा चौकी का प्रभारी बनाया है। कचौरा चौकी के प्रभारी विजय सिंह को बसरेहर थाने में तैनात किया है। सहसों थाने में तैनात एसओ उदय भान सिंह यादव को बसरेहर थानाध्यक्ष बनाया है। सैफई थाने में तैनात दरोगा अरुण कुमार को सहसों का नया थानाध्यक्ष बनाया है। एसएसपी ने बसरेहर थाने में तैनात सिपाही शरद कुमार व नीरज कुमार को भी थाने से हटाकर लाइन भेज दिया है। इन पर क्षेत्र में अवैध शराब बिचवाने का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें