फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर की गोली से घायल बहू की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर की गोली से घायल युवती की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के परास गांव में गुरुवार को दोपहर सूने घर में ससुर विशेश्वर ने अपने पुत्र गोविंद की पत्नी आरती को तमंचे से गोली मार दी थी। गोविंद ने पिता के विरुद्ध हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि परास गांव से कुछ दूर दरसेड़ा बाबा के पास विशेश्वर को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल से कानपुर रेफर की गई आरती की शनिवार को तड़के मौत हो गई। गौरतलब है कि गोविंद आरख बिरादरी का है और उसने दलित बिरादरी की युवती आरती से तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। तभी से गोविंद का पिता उससे नाराज रहता था।
विज्ञापन


गुरुवार को गोविंद मजदूरी पर गया था। खाना बनाते समय ससुर ने तमंचे से आरती को गोली मार दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि युवती की मौत होने पर अब मामला धारा 302 आईपीसी में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें