अतर्रा। दलित किशोरी के साथ दिनदहाड़े तमंचे की नोक पर किए गए दुराचार की रिपोर्ट दो दिन बाद भी नहीं दर्ज की गई। किशोरी की मां थाने के चक्कर लगा रही है। उधर, दबंग सुलह के लिए दबाव डाल रहे हैं। रुपये का लालच भी दिया जा रहा है।
किशोरी की मां का कहना है कि बरेहंडा गांव निवासी दबंग युवक ने दो दिन पहले घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ दुराचार किया। परिजनों व पड़ोसियों ने पकड़कर उसकी धुनाई की थी। इसके बाद दबंग युवक धमकी देते हुए भाग निकला था। किशोरी के साथ उसके माता-पिता और भाई दो दिन थाने में न्याय की फरियाद कर रहे हैं। उसे 50 हजार रुपये लेकर चुप रहने को कहा गया।