फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी से अवैध संबंध में भाई को मार डाला

Wed, 27 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
अभियुक्त भाई छोटू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेंदाघाट (बांदा)। एक युवक ने भाभी से अवैध संबंध में बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मृतक के छोटे भाई और मायके में मौजूद मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार भोर पहर की यह घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगहनी गांव की है। यहां के लल्लू वर्मा पुत्र सुखुवा ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे चंदन की शादी पांच साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में रामगोपाल की पुत्री केशकली से की थी। शादी के बाद से ही केशकली के अवैध संबंध देवर छोटू से हो गए। इससे केशकली और चंदन में आए दिन झगड़ा होने लगा। एक हफ्ते पहले इसी बात पर दोनों में मारपीट भी हुई थी। इस पर चंदन ने अपने ससुर को बुलाकर केशकली को मायके भेजवा दिया था। तब से वह मायके में ही थी। बुधवार तड़के करीब तीन बजे चंदन (36) घर में सो रहा था। पिता और मां बंटाई के खेत में लगे ट्यूबवेल पर थे, तभी छोटू ने कुल्हाड़ी से चंदन की हत्या कर दी। पुलिस ने छोटू और केशकली के विरुद्ध धारा 302 व 120 बी आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर छोटू को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। केशकली को गुरेह गांव में उसके मायके से पकड़ा गया है। मृतक चंदन के दो संतानें हैं। इनमें तीन वर्षीय पुत्री और डेढ़ वर्षीय पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें