फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में भाजपाई समेत आठ लहूलुहान

Wed, 26 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
bhu assault 4 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में भाजपा कार्यकर्ता समेत मां-बेटा, पिता-पुत्र और दो सगे भाइयों को लाठी, कुल्हाड़ी और फावड़ा मारकर दबंगों ने लहूलुहान कर दिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बिल्हरका गांव का कमल सिंह (35) पुत्र रामेश्वर दो दिन पूर्व महोबा में आयोजित पीएम मोदी की रैली में शामिल होकर बस से गांव लौट रहा था। पैदल घर जाते समय पहले से घात लगाए चार सगे भाइयों ने लाठी, फरसा और बल्लम मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों के ललकारने पर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा गांव में बंटवारे के विवाद में रमजानी (40) पुत्र चुन्ना शेख और उसके पुत्र असलम (13) को फावड़ा मारकर भाई ने लहूलुहान कर दिया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी प्रदीप सिंह (25) व उसके भाई कुलदीप सिंह (35) पुत्रगण रामस्वरूप को तीन दबंगों ने लाठियों से पीट कर घायल कर दिया। विवाद की वजह उधारी का रुपये मांगने का बताया जाता है। उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी सुमित्रा (45) पत्नी शिव शर्मा और उसके पुत्र अभय (22) को पड़ोसी दबंगों ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। अभय ने बताया कि दबंग उसके घर के पास स्थित ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर हमला कर दिया। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव में दो पक्षों में लाठियां चलने से अनिल (45) और कमला (65) पत्नी रामचरन घायल हो गईं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें