एक बैंक शाखा प्रबंधक की हवस का शिकार बनी युवती ने पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर अदालत में अर्जी दी है। 6 जनवरी को सुनवाई होगी।
मरका थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोप लगाया है कि 9 नवंबर 2011 को बैंक शाखा प्रबंधक ने उसके साथ बलात्कार किया। थाने मेें शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज न करके उसे डांटकर भगा दिया गया।
एसपी के यहां अर्जी देने के लिए आते समय शाखा प्रबंधक सहित कई लोगों ने उसे धक्का मारकर गिरा दिया और रिपोर्ट न करने की धमकी दी। अदालत आते समय भी उसे मारा पीटा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने धारा 153 (3) के तहत अर्जी पर सुनवाई के लिए 6 जनवरी 2015 निर्धारित की है।