फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत दो मासूम भाई तीन घंटे बाद मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो सगे भाइयों को अपहृत कर दो लाख रुपये की फिरौती मांगने की घटना का पुलिस ने तीन घंटे में ही पर्दाफाश कर दिया। अपहृत बच्चों को सीमावर्ती मध्य प्रदेश से सकुशल खोज लिया गया। अपहरणकर्ताओं के बारे में पुलिस सुराग लगा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव का रामशरन गुरुग्राम (हरियाणा) में रहकर मजदूरी करता है। उसका परिवार यहां बांदा रोड में किराए के मकान में रहता है। रामशरण की पत्नी कट्टू देवी ने बुधवार को शाम कोतवाली में अपने 13 वर्षीय पुत्र पवन व 9 वर्षीय पुत्र पंकज के लापता होने की तहरीर दी। कुछ देर बाद पुन: कोतवाली पहुंची महिला ने क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार को जानकारी दी कि अज्ञात व्यक्ति ने बच्चों का अपहरण करने की बात करते हुए दो लाख रुपये फिरौती मांगी है।

क्षेत्राधिकारी ने सभी थानों व चौकियों प्रभारियों एवं डाग स्क्वायड टीम को एलर्ट जारी किया। सीओ ने बताया कि लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद सीमावर्ती मध्य प्रदेश के एक गांव से बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों से बातचीत के बाद उन्हें फिलहाल बाल कल्याण समिति (बांदा) भेजा जाएगा। बच्चों के पिता को भी बुलाया गया है। फोन कॉल की जांच की जा रही है। दोनों बच्चें क्रमश: कक्षा 7 व 5 में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें