फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की नगदी, जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव में घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर और नगदी पार कर दी। सुबह जब परिजनों ने कमरे में बिखरा सामान देखा तो हड़कंप मच गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


स्यावरी गांव निवासी संजय विश्वकर्मा ने बताया उसकी पत्नी रामकुमारी को कुछ दिन पहले प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी। पत्नी की देखभाल के लिए उसने अपनी बहन नीलम को बुलवाया था। शनिवार रात एक कमरे में उसकी बहन और उसकी ननद सो रहीं थीं। दूसरे कमरे में उसकी मां रामप्यारी, पत्नी और वह सो रहा था।

रात करीब 12 बजे वह उठा और कुछ देर बाद सो गया। बताया आधी रात के बाद चोर उसकी छत के रास्ते से घर में घुस आए। बताया कमरे में उसकी बहन के बैग से दो सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, चांदी की हाफपेटी, पायल, बिछियां और चार हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन


इसी कमरे में रखे एक सूटकेश से 60 हजार रुपये और उसके छोटे भाई लखन के कागजात, एटीएम, दो मोबाइल भी ले गए। सुबह करीब सात बजे जब उसकी बहन छत पर गई तो छत पर सामान बिखरा देखा। संजय ने बताया चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपयों का सामान ले गए हैं। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दो कमरों में सोए थे परिजन, कोतवाली के स्यावरी की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें