पूर्व माध्यमिक विद्यालय, तुर्रा प्रबंध समिति अध्यक्ष ने पेंटिंग व पोताई के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से आए 50 हजार रुपये में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
समिति अध्यक्ष रामकृष्ण पांडेय ने दी गई तहरीर में कहा है कि प्रधानाध्यापक व उनका बैंक में संयुक्त खाता है। प्रधानाध्यापक ने पैसे निकालने के लिए उनसे 3 मई को 29 हजार रुपये के चेक पर हस्ताक्षर करवाए। लेकिन 29 की जगह 79 हजार रुपये निकाल लिए।
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक विमल कुमार श्रीवास्तव ने कूट रचना करते हुए चेक पर ह्वाइटनर व ओवर राइटिंग कर 29 हजार की जगह 79 हजार रुपये कर लिया। आरटीआई में सूचना में मांगी तो इसका खुलासा हुआ। थानाध्यक्ष से रिपोर्ट दर्ज कर बैंक मैनेजर व प्रधानाध्यापक को जेल भेजने की मांग की। उधर, थानाध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्रा ने जांच व कार्रवाई का भरोसा दिया।