बांदा। एलआईसी कार्यालय में रिटायर्ड फौजी से 55 हजार की टप्पेबाजी हो गई। बदौसा रोड निवासी रिटायर्ड फौजी रामस्वरुप त्रिपाठी बदौसा रोड स्थित एलआईसी कार्यालय में बीमा की किस्त जमा करने गए थे। लाइन में लगे होने के दौरान अज्ञात लोगों ने जेब से 55 हजार रुपये पार कर दिए।
एलआईसी मैनेजर से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखे गए। लेकिन खिड़की के पास कैमरा न होने से आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही है। ब्यूरो