बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के जमापुर गांव की सुमन ने पुलिस अधीक्षक को दी अर्जी में कहा है कि उसका पति उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। बहन हाईस्कूल में पढ़ती है। सुराग मिलने पर वह और उसकी मां एक गांव पहुंचे तो पति बहन को लेकर भाग निकला।
गिरवां थाना पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया कि पति उससे तलाक मांग रहा है। न देने पर बहन को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उधर, अतर्रा थाना निरीक्षक बलजीत सिंह ने गुरुवार को शाम कहा कि उन्होंने 24 घंटे पूर्व थाने का चार्ज लिया है। घटना उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायती पत्र मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।