फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई की रस्म से जेवर नगदी किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सगाई समारोह के दौरान पेट्रोलपंप मालिक की पत्नी का डेढ़ लाख रुपये कैश और छह लाख रुपये के जेवर से भरा बैग पार हो गया। होटल के सीसीटीवी फुटेज में एक बालक और युवक बैग ले जाते देखे गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


हमीरपुर जनपद के रीवन गांव निवासी पेट्रोलपंप मालिक आरके तिवारी की पत्नी संध्या तिवारी अपनी भतीजी अनामिका के इंगेजमेंट रस्म में आईं थीं। शहर के एक होटल में गुरुवार को दोपहर रस्म चल रही थी। तभी संध्या का बैग उनकी कुर्सी से पार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां के लोगों से पूछताछ की। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा और बलखंडी नाका चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने होटल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे हैं। एक बालक और एक युवक नजर आ रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें