बालू के ट्रक ने खदान कर्मी को रौंदा, मौत
चिल्ला। बालू लेने खदान जा रहे ट्रक ने खदान कर्मचारी को ही रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से खफा परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और वहीं जाम लगा दिया।
ट्रक चालक को ग्रामीणों ने दबोच कर बुरी तरह पीटा। पुलिस उसे बचाकर अपने साथ कहीं ले गई। बताया गया कि वह शराब के नशे में था। देर रात तक जाम जारी था।
चिल्ला थाना क्षेत्र के लौमर गांव का टेनी सोनकर (35) पुत्र किशोरा खदान से ट्रकों को निकलाने की निगरानी में लगा था। सोमवार की रात वह लौमर गांव मोड़ के पास ट्रकों को निकला रहा था तभी एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। चिल्ला थाना सहित आसपास की पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी।