फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष की फर्जी आईडी से पोस्ट करने पर दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भाजपा जिलाध्यक्ष की फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और विवादास्पद पोस्ट किए जाने पर भाजपा अध्यक्ष ने दो लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम-2008 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने सोमवार को शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोशल मीडिया पर उनके नाम की फर्जी आईडी बनाकर उनके नाम और पद का दुरुपयोग कर उनकी और भाजपा की छवि धूमिल की जा रही है। यह साजिश अनुज पुत्र ब्रजेश निवासी गा

यत्री नगर (बांदा) और अवनीश पुत्र कृष्णा दीक्षित निवासी हरदोनी (मटौंध), हालमुकाम क्योटरा (बांदा) द्वारा की गई है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि इसकी वजह से उन्हें मानसिक रूप से कष्ट हुआ है और पार्टी की छवि खराब हुई है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह उनकी चरित्र हत्या का प्रयास है। हो सकता है इसमें और लोग भी शामिल हों। पुलिस जांच कर पता लगा रही है। उन पर भी कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष की तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में अनुज और अवनीश के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66सी, 66डी और 66ई के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना कोतवाली प्रभारी करेंगे। पुलिस ने आरोपी अवनीश को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें