फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमबती की रोशनी में जुआं खेल रहे 17 गिरफ्तार, सवा लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय के पास मैदान में छापा मारकर 17 लोगों को जुआ खेलते पकड़ लिया। इनके कब्जे से सवा लाख रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के पास मैदान में मोमबत्ती की रोशनी में जुए का फड़ सजा होने की जानकारी प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी को मिली। इस पर उन्होंने एसआई संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर भेजी। टीम ने वहां पर मौजूद 17 लोगों को धर दबोचा। तलाशी में एक लाख 15 हजार पांच सौ रुपये और फड़ से 62 सौ रुपये बरामद किए। पुलिस सभी को शहर कोतवाली ले गई। पकड़े गए लोगों में मंगलीपुरवा निवासी विवेक, सइयापुरवा निवासी शिवमंगल, सिनेमा रोड निवासी अभय सिंह, सांडी चुंगी निवासी शिवम गुप्ता, नई बस्ती निवासी रजनीश गुप्ता, चांद बेहटा निवासी अशोक, प्रमोद कुमार, जनपद शाहजहांपुर के थाना रौजा के ग्राम लौढ़ीपुर निवासी दिलीप कुमार हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटैया निवासी मंसुख, चांद बेहटा निवासी अमर दीप, बिलग्राम चुंगी निवासी राम किशोर, बरइया पुरवा निवासी राम लखन, राधा नगर निवासी अनुज बाजपेई, चांद बेहटा निवासी पप्पू, लक्ष्मीपुरवा निवासी अमित, बावन चुंगी निवासी पप्पू उर्फ फरीद और धन्नू पुरवा निवासी अमित कुमार को भी पकड़ा गया है। शहर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें