अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। पेड़ से बाइक टकरा जाने पर युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी रामप्रसाद यादव (32) पुत्र वंशगोपाल बाइक पर अपने साथी सुरेंद्र पटेल (25) पुत्र केतराम के साथ गुरुवार को सुबह बैंक से पैसा निकालने भदेहदू गांव जा रहा था।
गांव के नजदीक बाइक असंतुलित होकर बबूल के पेड़ से टकरा गई। रामप्रसाद ने वहीं दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुरेंद्र को सीएचसी पहुंचाया। मृतक के परिजनों ने बताया कि रामप्रसाद दो भाइयों में छोटा था। उसके नाम चार बीघा जमीन है। पिता चकबंदी विभाग, कर्वी में लेखपाल हैं। राहगीरों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। ब्यूरो
पेड़ से बाइक टकराई, एक की मौत