फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत जा रहे किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेत जा रहे किसानों को दौड़ाकर कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी दो पड़ोसियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की पृष्ठ भूमि में पैसे के लेनदेन का विवाद बताया गया है।
विज्ञापन


घटना में गुरुवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे की है। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लुकतरा गांव में मुन्नीलाल (40) पुत्र रामखेलावन घर से खेत की तरफ जा रहा था। रास्ते में गांव के जूनियर हाईस्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन लोगों ने उसे दौड़ा लिया। वह जान बचाकर भागा। लेकिन पीछा कर रहे हमलावरों ने उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

उधर, तीनों हमलावर मौके से भाग निकले। कुछ ही देर बाद घटना स्थल पहुंचे परिजनों और अन्य ग्रामीण शव को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। उधर, कोतवाली प्रभारी पीएस पटेल ने देर शाम बताया कि मृतक के पुत्र ने गांव के ही हीरालाल और उसके पुत्र बच्चालाल तथा पत्नी सुनीता सहित एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी हीरालाल और बच्चालाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपी मृतक के गांव के ही हैं। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक हत्या की वजह लेनदेन बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें