फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर को पीटकर फेंका, कार लेकर बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बनारस से कार बुक कराकर खजुराहो (एमपी) घूमने आए बदमाशों ने कार चालक को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। उसे सड़क किनारे फेंककर कार, पर्स और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह आजमगढ़ का रहने वाला है।
विज्ञापन


गुरुवार को तड़के करीब 4 बजे करतल मार्ग पर गुमानगंज गांव के पास मरणासन्न और घायल अवस्था में युवक को पड़ा देख आसपास के किसानों ने यूपी-100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी लाई। यहां डाक्टरों विनोद राजपूत ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डाक्टर राजपूत ने बताया कि सिर पर गंभीर चोटें थीं। वह बेहोश था। बाद में कुछ होश आने पर बताया कि उसका नाम विनोद प्रजापति (30) पुत्र फूलचंद्र है। वह आजमगढ़ जिले के जरैवा थानांतर्गत मुरैरी गांव का रहने वाला है। वह अपनी कार किराये पर चलाता है। बताया कि बनारस में दो युवकों ने खजुराहो के लिए कार बुक कराई थी।
विज्ञापन


खजुराहो घूमने के बाद वह बुधवार को रात लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दोनों युवकों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया और बेहोशी की अवस्था में सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। उसका पर्स और मोबाइल भी ले गए। उधर, नरैनी कोतवाली प्रभारी रामेंद्र तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी तथा जिला स्तर की पुलिस टीम भी इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें