फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालकों को पीटकर बदमाशों ने लूटे 35 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बालू भरने खदान जा रहे तीन ट्रकों को रोककर बदमाशों ने चालक और क्लीनरों से मारपीट कर 35,700 रुपये लूट लिए। ट्रक चालकों ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस फिलहाल जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की बात कह रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार की आधी रात के बाद लगभग एक बजे गिरवां थानांतर्गत निहालपुर खदान से बालू लेने ट्रक जा रहे थे। थाने से कुछ आगे टूटी पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने तमंचों और बंदूकों के बल पर ट्रक रोक लिए। कानपुर के ट्रक (यूपी-78सीटी, 2544) के चालक रवि पुत्र रामबहादुर निवासी महुआ (कानपुर) को मारापीटा और उससे 20 हजार रुपये छीन लिए।

इसी के बाद पीछे आए ट्रक (यूपी-90टी, 6465) के चालक राजू पाल पुत्र सुखराम निवासी गड़रियन पुरवा, भरतकूप (चित्रकूट) से 11 हजार रुपये लूट लिए। इसी बीच तीसरे ट्रक के चालक आशाराम ने बदमाशों को लूटते-पीटते देखा तो ट्रक छोड़कर भाग निकला। बदमाशों ने ट्रक में रखे 4200 रुपये निकाल लिए। आशाराम ने यूपी-100 पुलिस को सूचना दी। काफी देर बाद पुलिस पहुंची। तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


लुटे-पिटे तीनों ट्रक चालक पहले खदान पहुंचे और खदान संचालकों के साथ गिरवां थाने आए। चालकों ने बताया कि थाने में कहा गया कि जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज होगी। उधर, इस बारे में गिरवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार त्रिवेदी का कहना है कि टूटी पुलिया के पास कुछ अराजकतत्वों ने रास्ते में लकड़ी डालकर अवरोध खड़ा कर दिया था। इन्हें देखकर ट्रक चालक बदमाशों के डर से भाग गए। इंस्पेक्टर ने लूटपाट जैसी किसी घटना से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें