फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रिवाल्वर रानी’ को आवंटित आवास में आंगनबाड़ी का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पिस्टल रानी’ को आवंटित आवास में तोड़फोड़
विज्ञापन

डीएम ने आवंटित किया है वर्षा को आवास
पहले से काबिज आंगनबाड़ी ने की
पुलिस ने दर्ज की आंगनबाड़ी के विरुद्ध रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। ‘पिस्टल रानी’ वर्षा साहू को अंतरजातीय विवाह और आवास विहीन होने पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा आवंटित किए गए कांशीराम आवास में दबंग आंगनबाड़ी आड़े आ गई है। आवंटित आवास पर काबिज आंगनबाड़ी द्वारा तोड़फोड़ और धमकी पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रेमी अशोक यादव को शादी के मंडप से उठा लाई वर्षा साहू ने बाद में उससे विवाह कर लिया। वर्षा साहू को ‘पिस्टल रानी’ के रूप में शोहरत मिली। दोनों के परिजनों ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया। 27 सितंबर को डीएम ने कलक्ट्रेट में अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में वर्षा साहू को निम्नीपार स्थित कांशीराम कालोनी में आवास संख्या 32/500 का आवंटन पत्र सौंपा। मंगलवार को वर्षा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर के मुताबिक इस आवास में आंगनबाड़ी सुनीता पहले काबिज थी। वर्षा और उसका पति अशोक आवास की सफाई करने गए तो आंगनबाड़ी और उसके साथियों ने जमकर दबंगई की। आवास के खिड़की आदि तोड़फोड़ दिए। उसे धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 427 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें