फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती युवती ससुराल में फांसी पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। गर्भवती युवती ने ससुराल में फांसी लगा ली। नौ माह पहले ही वह ब्याह कर आई थी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव की है। नसीम की पत्नी शफीकुननिसां (20) ने रविवार को दोपहर ससुराल में छप्पर पर दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। पति ने शव फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। खबर मिलते ही बछौंधा गांव स्थित मायके से पिता नाजिर आ गया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने दो माह की गर्भवती पुत्री की हत्या की है। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे पर लटका दिया। शादी नवंबर 2016 में हुई थी। पिता का आरोप है कि पति और ससुर बाइक व 50 हजार रुपये के लिए पुत्री को प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन


पति नसीम मुंबई में सिलाई का काम करता है। उधर, मृतका के जेठ मोहम्मद हसीब ने बताया कि रविवार को सुबह घर की सफाई को लेकर शफीकुन का पति से विवाद हो गया था। इसी के बाद उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने पति नसीम और ससुर सिद्दीक को हिरासत में ले लिया।
नौ माह पहले ही हुई थी शादी, दहेज हत्या का आरोप
पति और ससुर पुलिस की हिरासत में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें