फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम प्रभारी के खिलाफ की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घटतौली की शिकायत पर जांच करने पहुंचे जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक दर्जन कोटेदारों से बयान लेने के बाद गोदाम प्रभारी को फटकार लगाई ।
विज्ञापन


अलोना गांव के कोटेदार कमल किशोर तिवारी ने 14 मार्च को मुख्यमंत्री के पोर्टल पर गोदाम प्रभारी मोहन लाल कुशवाहा के खिलाफ घटतौली की शिकायत की थी। बुधवार की दोपहर इसकी जांच करने खाद्य विपणन अधिकारी विनोद कुमार उपाध्याय पहुंचे। उन्होंने पपरेंदा रोड स्थित विपणन केंद्र में एक दर्जन से ज्यादा कोटेदारों के बयान लिए। कोटेदारों ने बताया कि गोदाम प्रभारी गेंहू की बोरी का वजन
विज्ञापन


51.500 ग्राम व चावल की बोरी का वजन 50.500 ग्राम बनाकर कोटेदारों को देते हैं। शिकायत करने पर कोटा निरस्त कराने की धमकी देते हैं। कोटेदार राहुल शुक्ला (तिंदवारी), रामहेत ङ्क्षसह (पिपरहरी), अतुल ङ्क्षसह (चिल्ला), मुश्ताक अली (पपरेंदा), पप्पू (सेमरी), इंदल (माचा) आदि ने बयान दर्ज कराए। गोदाम प्रभारी मोहन लाल कुशवाहा ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। जांच के बाद जो कार्रवाई होगी वह स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें