फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा लुटी, पुलिसकर्मियों ने की भरपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव की वृद्धा कल्ली के गले में पड़ी थैली को बुधवार की दोपहर युवक भरी कचहरी से तोड़कर भाग गया। वृद्धा घंटों रोती रही। बाद में कुछ वकील उसे लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। सिपाहियों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए उसे दो हजार रुपये अपने पास से दिए।
विज्ञापन


वृद्धा ने बताया कि सड़क हादसे में घायल बेटी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की मन्नत से वह संकट मोचन मंदिर में माथा टेकने गई थी। वापस अस्पताल जाते समय कचहरी परिसर में कोषागार के पास बदमाश ने उसकी थैली तोड़ ली और भाग गया। थैली में दो हजार रुपये पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें