फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में लगी आग गृहस्थी जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। किसान के घर में आग लगने से गुरुवार को हजारों का सामान और नगदी जल कर राख हो गई। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर बुझाई जा सकी। ग्रामीणों ने दमकल टीम के न पहुंचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी रामसिया यादव, बेटा जयप्रकाश यादव, बहू कमलेश देवी के साथ खेत गई थी। घर में बूढ़ी मां बेलपती देवी थी। छप्पर के नीचे बच्चे खेल रहे थे। बच्चों के खेल में छप्पर में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग विकराल हो गई। आग पूरे घर में फैल गयी। आग की विभीषिका को देखकर ग्रामीण

पहुंचे। शोर शराबे पर ग्रामीणों ने परिवार को खबर दी। परिवार दौड़कर घर पहुंचा। दमकल को सूचना दी गई। नलकूप से पानी लगाकर आग बुझाना चालू किया। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। जयप्रकाश यादव ने बताया कि आग की वजह से घर में सारा सामान जल गया है। घटना में पांच क्विंटल गेहूं, पचास किलो अरहर, दो क्विंटल लाही, तीन क्विंटल धान, एक क्विंटल चावल, पचास किलो चना, बिस्तर, पांच चारपाई, बर्तन, भूसा, पहनने के सारे कपड़े, बक्से में रखी पचास हजार रुपये नगद जलकर खाक हो गए हैं। बताया कि दो दिन पहले रुपये बैंक से निकाले थे। उसे पत्नी का ऑपरेशन कराना था। आग में सबकुछ बर्बाद होने से बेलपती देवी और कमलेश देवी का रो रोकर बेहाल दिखी। ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल और गाजीपुर पुलिस को आग लगने की सूचना दी गई। लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि चौकी पुलिस को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन

मलाका गांव में चार घरों में लगी आग
फतेहपुर। चूल्हे की चिंगारी से आग लगने में बुधवार दोपहर को आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और दमकल की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। गाजीपुर थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी कटहल, श्याम, दुर्गेश, विनोद के घर आग की चपेट में आए हैं। छप्परों में लगी आग देखकर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। 100 नंबर और दमकल को सूचना दी गई। दमकल ने पानी की बौछार डालकर आग पर काबू पाया। एफएसआई अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दो घरों के अग्निकांड में छप्पर जले हैं। बाकी दो घरों की छप्पर और कुछ गृहस्थी का सामान जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें