फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छात्र-छात्रा समेत 11 घायल

Mon, 19 Oct 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन छात्र-छात्राओं समेत 11 राहगीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बाइक सवार को पीटने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


 बिसंडा निवासी राजेश (35) पुत्र रामसजीवन अपने चचेरे भाई छेदीलाल (60) और ममेरे भाई प्रेमबाबू (30) के साथ बाइक पर कोर्रम गांव आ रहा था। साथी गांव से कुछ दूर एक अन्य बाइक की भिड़ंत में तीनों घायल हो गए। एक अन्य घटना में बिजावर (छतरपुर) निवासी भोला (60) पुत्र रामा सोमवार को सुबह खत्री पहाड़ से वापस जाते समय जीप से गिरकर घायल हो गया।

उधर, हरदौली (बबेरू) निवासी अनीस (13) पुत्र इलियास और उसका छोटा भाई तहसीम (9) रविवार को सुबह साइकिल से बबेरू स्कूल जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बाइक सवारों की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। अनीस 9वीं व तहसीम तीसरी कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के इछावर गांव निवासी आनंद (18) पुत्र जगदीश अपने पड़ोसी नरेंद्र (25) पुत्र रामकृपाल के साथ बाइक पर बांदा आते समय लामा गांव के पास चौपहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गए।

बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी बादशाह खां (32) पुत्र सुलेमान व रहीस (30) पुत्र नूर मोहम्मद रविवार की रात अतर्रा जाते समय सामने से आ रही बाइक की टक्कर से घायल हो गया।

अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक गोखिया रोड (अतर्रा ग्रामीण) निवासी 10वीं की छात्रा विश्वमोहनी (15) पुत्री रामफल सोमवार को सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी।

नगर पालिका कार्यालय के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दिया और भाग निकले। राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया। घटना की सूचना थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें