फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरैनी। आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार पिता-पुत्र को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बांदा शहर के अलीगंज मोहल्ला निवासी वंश गोपाल अवस्थी (40) अपने 12 वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार के साथ गुरुवार को शाम करतल जा रहे थे। मुकेरा गांव के निकट सामने से आ रही बाइक ओवरटेक के प्रयास में उनकी बाइक से भिड़ गई। तेज रफ्तार होने की वजह से सामने वाले बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार वंश गोपाल व उसका पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस राहगीरों की मदद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। यहां डॉ.वीके सिंह ने दूसरी बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। वंश गोपाल व उसके पुत्र ब्रजेश को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त की जा रही है। बाइक सवार युवक को हेलमेट न लगाने का खामियाजा भुगतना पड़ा।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें