फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश और जमीनी विवाद में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मोहीद्दीनपुर गांव निवासी फकरे आलम और तहबरपुर थाना क्षेत्र के मधेशिया गांव निवासी झिल्लूर ने बुधवार को थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों लोगों का आरोप है कि जमीन के विवाद और पुरानी रंजिश के चलते मनबढ़ों ने बुधवार को उन्हें और परिवार के सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाने में केस दर्ज कराने वाले फकरे आलम मोहीद्दीनपुर गांव का निवासी है। उसने गांव के मुमताज, इल्ताफ, अकील, गुफरान, हंसनान, फरहान, नासीर, मसीर को आरोपित किया है। उसका आरोप है कि रंजिश के चलते बुधवार की शाम घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को मारपीटकर घायल कर दिया। इसीक्रम में तहबरपुर थाने में केस दर्ज कराने वाला मधेशिया गांव निवासी झिल्लूर है। वह अपने गांव के छोटेलाल, सूदर्शन, कैलाश, डब्लू, राजकुमार, रामप्रसाद, खरपत्तू, लुहिया, ममता और सुमित्रा को आरोपित किया है। झिल्लूर का आरोप है कि जमीन के विवाद में बुधवार की शाम सात बजे आरोपी परिवार के सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही उसकी दीवार ढहा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें